लुधियाना में महिला ने खुद को आग लगाई:90% जली, फरीदकोट रेफर; मानसिक रूप से परेशान, बुजुर्ग मां संग रहती

लुधियाना में एक खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। महिला 90 प्रतिशत तक जल गई। महिला की स्थिति गंभीर है। घटना जगराओं के अलीगढ़ गांव की, जहां मनप्रीत कौर उर्फ रिम्पी नाम की महिला ने खुद को आग लगा ली। मनप्रीत कौर अपनी बुजुर्ग मां के साथ अपने मायके में रह रही थी। उनका पति से तलाक हो चुका था। कुछ समय पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जब महिला आग की लपटों में घिरी, तो उनकी मां ने शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की गंभीर स्थिति के कारण अभी तक उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *