लुधियाना में महिला हवलदार की कार चोरी:एसएसपी ऑफिस के बाहर वारदात, गाड़ी में थे आईडी कार्ड और 14700 रुपए

पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में एसएसपी कार्यालय के बाहर से एक महिला हवलदार की मारुति कार चोरी हो गई। महिला हवलदार किरणजीत कौर 25 फरवरी को अपनी ड्यूटी पर आई थी। वह एसएसपी कार्यालय की आरटीआई शाखा में कार्यरत हैं। किरणजीत ने कार कार्यालय के बाहर खड़ी की थी। दोपहर के समय हुई गायब वहीं दोपहर 3 बजे जब वह बाहर आई, तो कार गायब थी। चोरी हुई कार में उनका पुलिस विभाग का आईडी कार्ड, 50 ट्रैवल टिकटें और 14,700 रुपए नकद थे। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी थे। सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी के अनुसार पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। घटना ने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय के बाहर से ही वाहन चोरी की घटना ने विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *