पंजाब के लुधियाना में कस्बा समराला के गांव ककराला से एक शर्मसार घटना सामने आई है। रिश्तों को तार-तार करते हुए एक मामा के बेटे ने अपनी बुआ की 6 साल की बेटी के साथ रेप कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने और ब्लीडिंग होने पर परिजनों ने जब उसे पूरी घटना के बारे में बताया तो बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई। मामा के बेटे की इस गंदी करतूत को लेकर पारिवारिक सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिना देरी रात 3 बजे ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे है। जानकारी देते हुए SHO हरविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान जसकरण सिंह (19) के रूप में हुई है। आरोपी कोहाड़ा का रहने वाला है। वह समराला में रिश्तेदारों के घर आया हुआ था। ब्लीडिंग होने पर बच्ची की हालत बिगड़ी बच्ची को अकेली देख उसने ये गंदी हरकत की। देर रात बच्ची के जब ब्लीडिंग हुई और हालत बिगड़ी तो उसके परिजनों ने उससे पूरी बात पूछी। बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई। इस उपरांत परिजनों ने बिना देरी रात 3 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच बच्ची का मैडिकल करवाया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत फिलहाल अभी ठीक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।


