लुधियाना में मिल्क यूनियन के इंचार्ज पर FIR:दूध और डेयरी उत्पादों का बिक्री कैश नहीं करवाया जमा, 8,62,849 डकारे

पंजाब के लुधियाना में वेरका मिल्क यूनियन में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। मिल्क यूनियन के इंचार्ज पर लाखों रुपए डकारने के गंभीर आरोप लगे है। जनरल मैनेजर, मिल्क यूनियन लुधियाना की ओर से पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना मिल्क यूनियन में बतौर मिल्क बार इंचार्ज तैनात था। दूध और डेयरी उत्पादों की बिक्री का कैश नहीं करवाया जमा जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजिंदर सिंह के पास मिल्क बार की रोजाना होने वाली दूध और डेयरी उत्पादों की बिक्री का कैश संभालने की जिम्मेदारी थी। उसे नियमानुसार यह राशि रोजाना यूनियन की लेखा शाखा में जमा करवानी होती थी। लेकिन, अपनी जिम्मेदारी को न निभाते हुए आरोपी ने करीब 8,62,849/- रुपये की राशि यूनियन के खाते में जमा करवाने के बजाय खुद खुर्द-बुर्द कर ली। जब विभाग को इस बड़ी गड़बड़ी का पता चला, तो मामले की जांच की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि इंचार्ज ने संस्थान के साथ विश्वासघात किया है। जनरल मैनेजर की शिकायत पर हुई कार्रवाई जनरल मैनेजर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सराभा नगर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह गबन पिछले कितने समय से चल रहा था और क्या इसमें कोई और भी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *