लुधियाना में मेरी पोस्टिंग एक जिम्मेदारी नहीं, मेरे जीवन का खूबसूरत दौर भी रहा

भास्कर न्यूज |लुधियाना पूर्व डिप्टी कमिश्नर और आईएएस अधिकारी जतिंदर जोरवाल अपने परिवार सहित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह साहिब पहुंचे। उन्होंने माथा टेका, श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ सुना और संगत के साथ लंगर भी ग्रहण किया। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह, मॉडल टाउन एक्सटेंशन में आयोजित विशेष समागम के दौरान गुरुद्वारा कमेटी ने जोरवाल और उनके परिवार का सिरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा, ट्रस्टी अमरजीत सिंह टिक्का, महासचिव सुखविंदर पाल सिंह सरना, नवप्रीत सिंह बिंद्रा, हरप्रीत सिंह राजधानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस सम्मान समारोह के दौरान जोरवाल ने कहा कि लुधियाना में मेरी पोस्टिंग सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं थी, यह मेरे जीवन का खूबसूरत दौर भी था। यहां की संगत, संस्कृति और सेवा की भावना मेरे दिल में बसती है। उन्होंने संगत से गुरु की शिक्षाओं का अनुसरण करने और सामाजिक सेवा में आगे आने की अपील की। उनका कहना था कि समाज तभी आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति सजग हो और दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *