लुधियाना में मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाश पकड़े:ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, किसान ने कार से टक्कर मारकर गिराया

लुधियाना के जगराओं में मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। घटना का वीडियो बी सामने आया है। जिसमें लोग दोनों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव सलेमपुरा के प्रितपाल सिंह के खेत में काम करने वाले दो प्रवासी मजदूरों से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। मजदूर मनोज और राजू सिधवा बेट से गांव सलेमपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक उनका मोबाइल छीनकर लीला गांव की तरफ भाग गए। कार से टक्कर मारकर गिराए प्रितपाल सिंह ने अपनी मारुति कार से बदमाशों का पीछा किया। लीला के खेतों के पास प्रितपाल ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बदमाश गिर गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों आरोपी सिंधवा बेट इलाके के रहने वाले हैं और नशे के आदी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *