लुधियाना में मोबाइल स्नेचर की धुनाई,VIDEO:लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा,एक्टिवा भी तोड़ी,कई जगह कर चुका है झपटमारी

पंजाब के लुधियाना में झपटमारी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। इन वारदातों के बीच जमालपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने एक मोबाइल स्नेचर को धर लिया। बदमाश की जमकर लोगों ने पिटाई की और उसकी एक्टिवा भी तोड़ दी। राहगीरों ने लुटेरे की वीडियो भी बनाई। 33 फूटा रोड पर हुआ हंगामा जानकारी मुताबिक घटना 33 फूटा रोड की है। सड़क पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक लुटेरे के द्वारा राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश की गई। पीड़ित ने शोर मचाया तो आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। भीड़ ने लुटेरे को किया काबू भीड़ ने लुटेरे को काबू करने के बाद उसे सड़क किनारे लगे एक खंभे से रस्सियों और बिजली की तारों से बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक इलाके में पहले भी छीना-छपटी की वारदातें कर चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आरोपी को खुद सजा देने की बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *