लुधियाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:अवैध संबंधों के शक में पड़ोसी ने किया अटैक,गले व होंठ के नीचे मिले कटने के निशान

पंजाब के लुधियाना में एक युवक की उसके पड़ोस में रहते व्यक्ति ने चाकू मार कर हत्या कर दी है। रात करीब सवा 10.30 बजे उसका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मरने वाले के चेहरे, होंठ के नीचे और गले पर चाकुओं से काटने के निशान मिले है। मृतक का नाम नंदलाल (30) है। वह ग्यासपुरा की मक्कड़ कालोनी में एक वेहड़े में रहता है। वेहड़े में उसके पड़ोसी कमरे वाले को उस पर शक है कि उसकी पत्नी के साथ नंदलाल के अवैध संबंध है जिस कारण उसने चाकू से उस पर हमला कर दिया। नंदलाल टायर फैक्ट्री में काम करता है। पड़ोसी ने अचानक किया कमरा खाली,तो लोगों को हुआ शक जानकारी मुताबिक बीती दिन वह अपने कमरे में सो रहा था। देर रात उसकी हत्या कर दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी अपनी पत्नी तथा अन्य सदस्यों के साथ बैग व सामान लेक अचानक वेहड़ा छोड़कर रेलवे स्टेशन जाने लगा। जिस कारण वेहड़े के मालिक जसपाल सिंह व अन्य को शक हुआ कि अचानक वह वेहड़ा छोड़ कर क्यों जाने लगा है। रेलवे स्टेशन से पति-पत्नी किए काबू तभी वेहड़े में ही रहते एक अन्य व्यक्ति ने नंदलाल के कमरे में जाकर देखा तो वह हैरत में रह गया। उसने देखा कि नंद लाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है। उस व्यक्ति ने शोर मचाया और सभी लोगों को इक्ट्ठा किया। वेहड़ा मालिक जसपाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अन्य लोगों के साथ रेलवे स्टेशन गया। जहां अन्य लोगों की मदद से किराएदार को ढूंढा तो वह मिल गया। हत्या करने से पहले आरोपी पति-पत्नी में हुआ था विवाद पुलिस ने हत्या करने वाले पड़ोसी और उसकी पत्नी को काबू कर लिया है। उधर, नंदलाल के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वेहड़े के लोगों के मुताबिक नंदलाल की हत्या से पहले वेहड़े में रहते व्यक्ति और उसकी पत्नी में काफी झगड़ा भी हुआ। शक है कि उसी विवाद के कारण महिला के पति ने नंदलाल की हत्या कर दी है। उधर, पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज चांद अहीर ने कहा कि शव कमरे में पड़ा मिला है। चाकूओं के निशान भी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस केस में जल्द खुलासा करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *