लुधियाना में युवती ने निगला जहरीला पदार्थ:घर में विवाद के बाद उठाया कदम, चंडीगढ़ रेफर किया गया- हालत गंभीर

लुधियाना के साहनेवाल थाना क्षेत्र के गांव मजारा में एक 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह घटना मंगलवार को सामने आई। जानकारी के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद युवती ने यह कदम उठाया। युवती की पहचान खुशबू (20) के रूप में हुई है। लुधियाना के सिविल अस्पताल से किया रेफर खुशबू की मां सुनीता ने बताया कि घटना के समय वह, उनके पति और बड़ा बेटा काम पर गए हुए थे। घर पर खुशबू और उसका 10 वर्षीय छोटा भाई ही मौजूद थे।खुशबू की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसकी मौसी ने उसे देखा और मां सुनीता को फोन पर सूचना दी। घर पर पहुंचे परिजन खुशबू को साहनेवाल के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, साहनेवाल में डॉक्टरों ने उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चंडीगढ़ के अस्पताल में किया गया भर्ती दोपहर बाद, लुधियाना सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने खुशबू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया। खुशबू की एक बड़ी विवाहित बहन और दो भाई हैं। एक भाई 10 साल का है, जबकि दूसरा भाई ढंडारी में एक क्लिनिक में काम करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *