लुधियाना जिला पुलिस ने राहगीरों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहीं पुलिस ने कोर्ट से रिमांड की अपील की है। हथियार दिखाकर डराते थे एडीसीपी समीर वर्मा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश नगर का मिथन कुमार और अनीश कुमार शामिल हैं। ये आरोपी राहगीरों को हथियार दिखाकर डराते-धमकाते थे। फिर उनके मोबाइल फोन और वाहन लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल फोन और एक चोरी की बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों पर पहले से केस वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने लुधियाना के अंकुश चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की कार बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। उनसे रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। इससे गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सकेगा।


