लुधियाना में रिटायर्ड फौजी ने बेटे-पत्नी पर गोलियां चलाई:बेटे की मौत, 3 राउंड फायर किए; कार को लेकर हुआ था विवाद

लुधियाना में रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे और पत्नी पर गोलियां चला दीं। बेटे की मौके पर मौत हो गई। पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। दोराहा स्थित गांव बुआनी में कार को लेकर परिवार के बीच विवाद हुआ था। घटना मंगलवार की देर शाम की है। रिटायर्ड फौजी बलजिंदर सिंह दूध लेने बाहर गए थे। इस दौरान उनका बेटा जगमीत सिंह तेज रफ्तार से कार चलाते हुए उनके पास से निकला। घर लौटने पर बलजिंदर ने बेटे को दोस्त की कार लौटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। बलजिंदर ने जगमीत के दोस्त की कार के शीशे तोड़ दिए। जगमीत ने भी पिता की कार को नुकसान पहुंचाया। दूसरे बेटे मनप्रीत के बीच-बचाव के प्रयास के बावजूद बलजिंदर ने कमरे से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली। बलजिंदर ने बेटे पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पत्नी बलविंदर कौर को कंधे में एक गोली लगी। मनप्रीत के अनुसार, पिता और जगमीत के बीच झगड़े आम थे। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि घायलों को पहले दोराहा के निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में फोर्टिस लुधियाना रेफर किया गया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बलजिंदर सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *