लुधियाना में रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव:पंजाब और रेलवे पुलिस में हदबंदी को लेकर विवाद, मृतक की अभी शिनाख्त नहीं

पंजाब के लुधियाना से सटे मुल्लांपुर दाखा में शहर में रेलवे लाइन से सटे खेतों में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हुई है। उधर पंजाब पुलिस और जीआरपी में क्षेत्र को लेकर विवाद हो गया। इसमें नोक झोंक तक हो गई। सुबह खेतों में काम करने गए एक स्थानीय व्यक्ति ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना मुल्लांपुर दाखा की पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण कर प्राथमिक जांच शुरू की। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने इसे रेलवे क्षेत्र का मामला बताते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को सूचित किया। एक दूसरे का क्षेत्र बताकर उलझे जब रेलवे पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने इसे पंजाब पुलिस के अधिकार क्षेत्र का मामला बताते हुए जांच अपने हाथ में लेने से इनकार कर दिया। दोनों एजेंसियों के बीच हदबंदी को लेकर हुई इस नोकझोंक के कारण जांच प्रक्रिया कुछ समय के लिए बाधित रही। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में अक्सर देरी होती है, जिससे महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी उलझनों से बचने के लिए हदबंदी पर स्पष्टता लाने की मांग की।मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। पंजाब पुलिस करेगी जांच- जीआरपी जगराओं जीआरपी के इंचार्ज सतनाम सिंह ने कहा या मामला हमारी हदबंदी में नहीं आता है। हमने जगराओं पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी है। पंजाब पुलिस मामले की जांच करेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *