लुधियाना में लूट केस का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:तीन माह पहले बाइक सवार से हथियारों के बल पर छीनी थी नकदी

लुधियाना के जगराओं में अखाड़ा नहर के पास हुई लूट की वारदात में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने मामले के दूसरे फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव हांस कला निवासी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा उर्फ कट्टा के रूप में हुई है। यह घटना करीब तीन महीने पहले की है।पीड़ित जगमेल सिंह अखाड़ा नहर के पास स्थित ख्वाजा पीर की जगह पर सेवा करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीछे बैठे आरोपी ने तेजधार हथियार दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित ने विरोध किया लेकिन दूसरे आरोपी ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और जेब में रखी नकदी छीन ली। जाते समय बदमाश चाबी को पास की झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। पीड़ित की बहादुरी और पुलिस की कार्रवाई इस मामले में पीड़ित जगमेल सिंह ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद झाड़ियों से चाबी ढूंढी और बदमाशों का पीछा किया। उनकी सक्रियता और दी गई जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पीड़ित द्वारा दिए गए सुरागों के बाद पुलिस ने पहले आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ मोगली (निवासी गांव ढोलन) को वारदात के कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।
दूसरा सुखप्रीत सिंह तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई राशि में से 1000 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है, ताकि पूछताछ के दौरान अन्य वारदातों या साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *