लुधियाना में लैब टेक्निशयन को पिकअप ने मारी टक्कर:सामान लेकर बाइक से घर जा रहा था; हिमाचल का रहने वाला

पंजाब के लुधियाना में बीती रात जनक पुरी इलाके में एक लैब टेक्निशयन की बाइक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली। उसकी गाड़ी के नीचे युवक की बाइक फंस गई। ड्राइवर ने करीब 800 मीटर तक बाइक को घसीटा। भाग रहे ड्राइवर का पीछा कर लोगों ने उसे काबू कर लिया। इस हादसे में बाइक सावर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। उसे सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उसके शरीर की छाती और पसलियां टूट गई। पिकअप गाड़ी में 4 लोग सवार थे। दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया, एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि ड्राइवर को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। दोस्त बोला-डोसा खरीदकर जा रहा बर्गर पैक करवाने घायल युवक के दोस्त जस्सी ने कहा कि संजीव रात को डोसा खरीदकर चीमा चौक नजदीक एक बर्गर की दुकान पर जा रहा था। जिसके बाद उसने घर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही जनक पुरी पुलिस चौकी के सामने तेज-रफ्तार पिकअप गाड़ी के साथ उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। ड्राइवर विजय गाड़ी को भगाकर ले गया था लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। आरोपी विजय ने करीब 800 मीटर तक संजीव का बाइक गाड़ी के साथ घसीट लिया। फिलहाल 2 लोगों को पुलिस के हवाले किया है जबकि एक व्यक्ति फरार है। वहीं ड्राइवर विजय जिसने शराब पी हुई थी वह सिविल अस्पताल में दाखिल है। हिमाचल का रहने वाला है घायल संजीव मूलरूप से हिमाचल ऊना का रहने वाला है। उसके दिमाग का बीती रात सीएमसी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। खून बहुत बह गया है। उसकी छाती की पसलियां टूट गई है। शरीर में बांई तरफ हवा भर गई है। जस्सी के मुताबिक संजीव का फोन पुलिस के पास है। इस मामले में अब जनक पुरी पुलिस जांच करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *