लुधियाना में वोक्सवैगन कार से आए चोरों:इस्टमैन चौक पर दुकान का शटर तोड़ 13 हजार की नकदी उड़ाई, CCTV फुटेज सामने आया

लुधियाना के इस्टमैन चौक इलाके में आज सुबह करीब 5 बजे तीन चोरों ने फिल्मी अंदाज़ में वारदात को अंजाम दिया। वाइट रंग की वोक्सवैगन कार से उतरे तीन बदमाशों ने पहले एक दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद साथ वाली दूसरी दुकान का शटर तोड़ दिया और गल्ले से करीब 13,000 रुपये नकद निकालकर फरार हो गए। पूरी वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है जिसमें तीनों के चोर वारदात की पूरी फूटेज साफ नज़र आ रही है। CCTV में क्या दिखा? CCTV में साफ दिखाई देता है कि सुबह लगभग 5 बजे एक वाइट वोक्सवैगन कार मुख्य सड़क पर आकर रुकती है।कार से सबसे पहले एक युवक उतरता है और बिना देर किए दुकान के शटर पर रॉड जैसा औज़ार मारकर उसे तोड़ने की कोशिश शुरू कर देता है। थोड़ी ही देर में कार से दो और युवक बाहर आते हैं। तीनों मिलकर पहले एक दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन नहीं टूटने पर वे साथ वाली दूसरी दुकान का शटर तोड़ देते हैं। इसी दौरान कार को मोड़कर नज़दीक खड़ा कर दिया जाता है चोर शटर तोड़ने के बाद सीधे गल्ले तक पहुंचते हैं और वहां से करीब 13 हजार रुपये की नकदी निकाल लेते हैं। कुछ ही सेकंड में तीनों वापस कार में बैठते हैं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। फुटेज में चोरों के चेहरे ढके हुए हैं लेकिन उनके हाव-भाव और कपड़े साफ दिखाई देते हैं। पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और कार के नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कार चोरी की थी या नकली नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस का कहना है कि फुटेज की मदद से बदमाशों को जल्द ट्रेस किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *