लुधियाना में व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:परिजन बोले- कुछ दिन पहले हुए विवाद से तनाव में था, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

लुधियाना में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से परेशान था। कुछ दिन पहले उसका किसी से विवाद हो गया था, जो पुलिस तक पहुंच गया था। हालांकि, उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सका है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना शहर के हकीकत नगर की है। गुरुवार सुबह परिवारजनों को जानकारी हुई तो थाना हैबोवाल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। मृतक राज कुमार के दो बच्चे हैं। घटना के समय घर पर उनकी बुजुर्ग माता, पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। सुबह मां जगाने गई तो लटका मिला शव मृतक 45 वर्षीय राज कुमार के परिजनों का कहना है कि राज कुमार कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे और काम पर भी नहीं जा रहे थे। कुछ दिन पहले उनका किसी के साथ विवाद हुआ था, जो पुलिस तक पहुंच गया था। इस विवाद के कारण वह तनाव में थे। बुधवार रात वह पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने गए थे। गुरुवार सुबह जब माता उन्हें जगाने छत पर गईं तो देखा कि राज कुमार का शव छत से लटक रहा था। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया, जिन्होंने शव को नीचे उतारा और पाया कि राज कुमार की मौत हो चुकी थी। थाना हैबोवाल के पुलिसकर्मी गगनदीप ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *