लुधियाना में शादी का वादा कर युवती से रेप:पहले आते-जाते पीछा किया, फिर दोस्ती कर जगराओं में मिलने बुलाया

लुधियाना में एक युवती से शादी का वादा कर अवैध संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना हठूर पुलिस ने हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव डल्ला के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला जगराओं का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका पीछा करता था। वह शादी का प्रस्ताव रखकर उससे दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान आरोपी मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने मिलने से मना कर दिया। जुलाई 2020 में आरोपी ने शादी की बात करने के बहाने पीड़िता को बुलाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। थाना हठूर के एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना हठूर में लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *