लुधियाना में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:फैक्ट्री से जा रहा था घर,गलत साइड से आ रहे बाइक से लगी टक्कर

पंजाब के लुधियाना में जालंधर रोड पर एक्टिव और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने खून से लथपथ लोगों को सड़क पर गिरे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायलों को भेज अस्पताल पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा लेकिन तब तक एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक का नाम जसपाल सिंह (57) है। बाकी तीनों युवकों की हालत गंभीर है। ये तीनों युवक गलत साइड से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। गलत दिशा से आ रहा था बाइक तीनों युवकों की पहचान रमन, जावेद और निखिल के रूप में हुई है। आस-पास के लोगों ने बताया कि एक्टिवा नंबर पीबी 10 जेडी 1034 पर सवार एक व्यक्ति फैक्ट्री से छुट्टी करके घर को जा रहा था। टाइगर सफारी के बाहर उसकी बाइक नंबर पीबी 08 डीबी 6047 से टक्कर हो गई। ये बाइक गलत दिशा से आ रहा था। इस पर 3 युवक सवार थे। एक्टिवा सवार की तो मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जसपाल सिंह शिमलापुरी इलाके के रहने वाले है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *