लुधियाना के माछीवाड़ा में गरीबों को वितरित की जाने वाली गेहूं ले जा रहे ट्रकों को पुलिस ने रोक दिया। ठेकेदार का आरोप है कि उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है और पुलिस किसी के दबाव में काम कर रही है। जबकि पुलिस का कहना है कि गाड़ी बाहर की थी इसलिए रोका गया था, जांच के बाद छोड़ दिया गया। ठेकेदार सोहन लाल ने बताया कि उसके पास गेहूं ढुलाई का ठेका है। उसने माछीवाड़ा ट्रक यूनियन से किराए का रेट तय किया था, लेकिन उसे गाड़ियां नहीं दी जा रही थीं। इसके चलते उसने कुछ दिन पहले बाहर से एक गाड़ी मंगवाई। जब यह गाड़ी गेहूं लोड कर जाने लगी, तो माछीवाड़ा पुलिस ने उसे थाने में बंद कर दिया। ठेकेदार के अनुसार, पुलिस ने बताया कि गाड़ी बाहर से मंगवाई गई थी, इसलिए उसे रोका गया। बाद में उस गाड़ी को अनलोड करवाकर छोड़ दिया गया। ठेकेदार यूनियन के प्रधान पर भी आरोप आज ट्रक यूनियन से भेजी गई एक गाड़ी को भी पुलिस ने रोक दिया और समराला थाने में बंद कर दिया। ठेकेदार ने आरोप लगाया कि लोगों तक गेहूं समय पर पहुंचानी होती है, लेकिन उसे गाड़ियां लोड ही नहीं करने दी जा रही हैं। उसने ट्रक यूनियन के प्रधान का इस सबके पीछे हाथ होने का आरोप लगाया। हमने तो गाड़ी के कागज चैक करने थे – थाना मुखी
इस मामले के बारे में जब थाना मुखी हरविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने तो गाड़ी के कागज चैक करने थे अगर गाड़ी के कागज पूरे होंगे तो हमें क्या एतराज होगा


