लुधियाना में सरपंच और उसके परिवार पर हमला:पंचायती चुनाव की रंजिश, हारे प्रत्याशी के भाइयों ने राड से किया वार

पंजाब के लुधियाना जिले के जगराओं में पिछले साल हुए पंचायत चुनावों की रंजिश अब भी जारी है। गांव सलेमपुरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां चुनाव में हारे उम्मीदवार के समर्थक दो भाइयों ने मौजूदा सरपंच के परिवार पर हमला कर दिया। हथियार लेकर घर में घुसे थाना सिधवां बेट एएसआई गुरसेवक सिंह अनुसार आरोपी जसपाल सिंह और पाल सिंह उर्फ ज्योति ने हथियारों से लैस होकर सरपंच दविंद्र सिंह के भतीजे जगजीत सिंह के घर में घुसकर हमला किया। जब जगजीत की मां ने बेटे को बचाने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला कर दिया। विपक्षी उम्मीदवार ने जीती थी सरपंची स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने पर जब सरपंच दविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि यह हमला पिछले साल हुए पंचायत चुनावों से जुड़ा है, जहां उनके चाचा दविंद्र सिंह ने विपक्षी उम्मीदवार को हराकर सरपंची जीती थी। आरोपी विरोधी पक्ष के समर्थक थे और तभी से परिवार से रंजिश रखते थे। धमकी देकर हुए फरार हमले के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *