लुधियाना में सरपंच मनपिंदर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पेशे से वकील निगला जहर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

लुधियाना के थाना जोधा के अंतर्गत आते गांव रत्ना से मामला सामने आया है। जहाँ गांव के सरपंच और पेशे से प्रतिष्ठित वकील मनपिंदर सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव और वकीलों के हलके में शोक की लहर दौड़ गई है। पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण! शुरुआती जानकारी के अनुसार मनपिंदर सिंह पिछले काफी समय से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका अपने परिवार के साथ पिछले कई सालों से मनमुटाव चल रहा था। घर में चल रही रोज-रोज की कलह और विवाद से वे अंदरूनी तौर पर काफी टूट चुके थे। इसी मानसिक परेशानी के चलते उन्होंने कल यह खौफनाक कदम उठाया और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम जैसे ही परिजनों को घटना का पता चला उन्हें तुरंत गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी (DMC) अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी स्थिति इतनी नाजुक थी कि उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच और कार्रवाई: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही थाना जोधा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सरपंच के करीबियों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *