लुधियाना में साइकिल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा:भाग कर कर्मचारियों ने बचाई जान,1 कर्मी की मौत की खबर

पंजाब के लुधियाना में गिल रोड पर एक साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में ब्वायलर फटने का मामला सामने आया है। ब्वायलर में बलास्ट किन कारणों से हुआ इस बात का पता नहीं चला। फैक्ट्री में साइकिल पार्ट्स पेंट भी होते थे। धमाका होने के बाद कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। वहीं एक कर्मचारी के मरने की खबर है। आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मुताबिक अजीत साइकिल पार्टस में ये धमाका करीब साढ़े 7 बजे हुआ है। धमाके के बाद आस-पास की बिल्डिंगों के लोगों को बाहर आने के लिए कह दिया गया है। पता चला है कि ब्वायलर में अचानक से आग भड़क गई और वह फट गया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *