लुधियाना में कांग्रेस में गुटबाजी समाप्त नहीं हो रही। दो दिन पहले प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने हलका आत्मनगर में ओपन जिम का उद्घाटन किया था। जिसके उपरांत पत्रकारों ने कमलजीत सिंह कड़वल की गैरमौजूदगी को लेकर वड़िंग से सवाल किया था। इस मामले में वड़िंग ने साफ तौर पर कहा था कि कांग्रेस में कभी कोई हलका प्रधान नहीं बनाया जाता। जिस हलके का कोई विधायक चुनाव हार जाए, वही अपने हलके के कांग्रेसियों और लोगों के काम करता है। वड़िंग ने कहा था कि हलका आ्त्मनगर से सिमरजीत सिंह बैंस ही कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह किसी अन्य व्यक्ति को नहीं जानते। कमलजीत कड़वल का बैंस को चैलेंज वड़िंग के इस बयान के बाद अब कमलजीत सिंह कड़वल ने सिमरजीत सिंह बैंस को चैलेंज दिया है। कड़वल ने कहा कि बैंस बंधू आतंकवाद को सपोर्ट करने वाले हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर पर्चे ही दर्ज करवाए हैं। कड़वल ने कहा कि यदि सिमरजीत बैंस सच्चे कांग्रेसी हैं तो वह अपने गले में स्वर्गीय इंदिरा गांधी का पटका पहन कर सिर्फ इतना कह दें कि इंदिरा जी हमारी मां है। यदि बैंस इतना कह दे तो मैं जमीन पर बैठ जाउंगा। बैंस कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को कहते थे खूनी पंजा कड़वल ने कहा कि बैंस कांग्रेस में शामिल होने से पहले कांग्रेस के चुनाव चिन्ह को खूनी पंजा कहते थे। कड़वल ने कहा कि बैंस को जब किसी अन्य पार्टी में अच्छी जगह मिलनी है तो तुरंत उसने वहां भाग जाना है। कड़वल ने कहा कि, जहां तक बात पार्टी की प्राइमरी मैंबरशिप की है तो मैं प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग की इज्जत करता हूं। यदि कुछ बोलूंगा तो बात दूर तल चली जाएगी। मैं कांग्रेस के लिए हमेशा काम करता रहूंगा। जिस समय मैंने कांग्रेस छोड़ी थी उस समय हालात कुछ अलग थे, लेकिन अब कांग्रेस में हालात अलग हैं। आज कुछ हलका इंचार्ज समझ रहे हैं कि शायद बैंस का साथ देने से उन्हें कुछ वोट मिल जाएंगे, लेकिन वह एक बात समझ लें, जो अपनी जमानत नहीं बचा सके वह तुम्हें क्या वोट दिलवाएंगे। आज हलका आत्मनगर के कांग्रेसी बैंस के खिलाफ है, क्योंकि इन्हीं कांग्रेसियों को बैंस ने पिटवाया और उन पर मामले दर्ज करवाए हुए है। प्राइमरी मैंबरशिप पर वड़िंग ने खड़े किए सवाल वड़िंग ने कहा था कि कांग्रेस में सबसे पहले प्राइमरी मैंबरशिप लेने पड़ती है जिसके बाद ही कोई कांग्रेस का वर्कर या सीनियर नेता बाद में बनता है। बिना प्राइमरी मैंबरशिप के कोई किसी को पार्टी में जगह नहीं मिलती। कड़वल को अभी पार्टी से प्राइमरी मैंबरशिप नहीं मिली है जिस कारण वह उन्हें कांग्रेस का सदस्य नहीं मानते। चन्नी, आशू और राणा गुरजीत ने किया था कड़वल को शामिल यहां बता दें कि, कमलजीत सिंह कड़वल को उप-चुनाव हलका पश्चमी के दौरान पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, उस समय के कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशू और राणा गुरजीत ने कांग्रेस में शामिल किया था जिसके बाद सिमरजीत सिंह बैंस ने कड़वल पर निशाना साधा था और कांग्रेस में काफी विवाद छिड़ गया।


