लुधियाना में सिलेंडर ब्लास्ट:चूल्हा जलाते समय हुआ धमाका, 4 लोग झुलसे, PGI रेफर

लुधियाना के ग्यासपुर इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना अंबेडकर नगर की है। सिलेंडर ब्लास्ट में पति-पत्नी और 2 बच्चे घायल हुए हैं। ललिता देवी ने बताया कि उनका पड़ोसी कृष्णा पंडित छोटा सिलेंडर बाहर से भरवा कर लाया था। उसकी पत्नी सीमा जैसे ही चूल्हा जलाने लगी तो अचानक कमरे में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर लोग हुए जमा
देखते ही देखते अचानक से सिलेंडर में धमाका हो गया। कमरे में चीख पुकार सुनते हुए आसपास के लोग भी इकट्ठे हुए। लोगों की मदद से सिलेंडर में लगी आग को बुझाया गया। झुलसे से लोगों की पहचान कृष्णा पंडित, सीमा देवी, शिवम और शिवानी के रूप में हुई है। पूरा परिवार करीब 60 फीसदी झुलस चुका है। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *