लुधियाना में सीचेवाल ने मारा गोबर ट्रीटमेंट प्लांट पर छापा:ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स का गोबर युक्त पानी  बिना ट्रीटमेंट के बुड्ढा दरिया में डाल रहे

लुधियाना के बुड्‌ढा दरिया को साफ करने के लिए 650 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट लगभग आखिरी चरण में है। राज्य सभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल लगातार इस प्रोजेक्ट को मॉनिटर कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी बुड्‌ढा दरिया को साफ करने के लिए गंभीर नहीं है। सोमवार को संत सीचेवाल ने ताजपुर डेयरी कॉम्पलेक्स के गोबर ट्रीटमेंट प्लांट पर छापा मारा और वहां पर अनियमितताएं पाई गई। प्लांट में से गोबर युक्त पानी व पशुओं का मूत्र बिना ट्रीटमेंट के दरिया में डाला जा रहा था। जिस पर सीचेवाल ने कंपनी के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। सीचेवाल ने कहा कि कंपनी के अधिकारी आई वॉश करने की कोशिश कर रहे हैं। सारी मेहनत पर पानी फेर रहे अधिकारी सीचेवाल ने कहा कि दरिया के पानी की गुणवत्ता में बड़े स्तर पर सुधार दर्ज किया गया है, जिसकी रिपोर्टें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही से सारी मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। सीचेवाल ने अफसरों को दिखाया बिना ट्रीटमेंट के गिरता हुआ पानी संत सीचेवाल ने ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स से बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी दरिया में छोड़े जाने पर कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर दिखाया कि किस तरह से वो बिना ट्रीट किया गया पानी दरिया में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अधिकारी अस्थायी रूप से बनाए गए ‘सीचेवाल मॉडल’ से छेड़छाड़ कर रहे हैं। सीचेवाल ने बनाए हैं तीन तालाब जहां गोबर छनकर होती है अलग सीचेवाल ने अमृत धर्म कांटा पुली के पास अस्थायी तौर पर सीचेवाल मॉडल के तहत तीन तालाब बनाए हैं। जिनसे प्रतिदिन 17 टिप्पर गोबर उठाया जा रहा है। यहां पानी का अस्थायी उपचार किया जा रहा है। सीचेवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की 79 डेयरियों का गोबर दरिया में गिरने से रोका गया, जिससे दरिया के पानी की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार देखने को मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *