लुधियाना में सूआ से व्यक्ति का शव मिला:पहचान नहीं हुई, पुलिस ने 72 घंटे के लिए डेडबॉडी मोर्चरी में रखी

लुधियाना जिले में रायकोट के गांव बुर्ज हरि सिंह के पास एक सूआ में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 45-46 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना सदर रायकोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, यह शव गांव बुर्ज हरि सिंह स्थित बीडीपीओ ऑफिस ब्लॉक रायकोट के पास से गुजरती पानी की खाई या नाला (सूआ) में पड़ा मिला। गांव की ग्राम पंचायत ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस इसके बाद एसएचओ कुलविंदर सिंह और एडिशनल एसएचओ हरप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी एकत्र हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक अक्सर मानसिक परेशानी और नशे की हालत में सड़कों पर घूमता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि वह रात को सूए पुल के पास बैठा होगा और अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई। एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक जगराओं के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा जाएगा। पहचान न होने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *