लुधियाना में सैर कर रही व्यक्ति की हत्या:एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने पेट में घोंपा चाकू,मोबाइल और 1200 नकदी छीनी

पंजाब के लुधियाना में लूटपाट के मामले थम नहीं रहे। बदमाश अब लूटपाट के साथ-साथ हत्याएं भी करने लगे है। बीती रात गांव मेहरबान के इलाके के गुज्जर भवन में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को एक्टिवा सवार बदमाशों ने गली में सैर करते समय घेर लिया। लुटेरों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और उससे मोबाइल और 1200 रुपए की नकदी छीन ली। घायल व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और बच्चे जब तक उसके पास पहुंच पाते तब तक बदमाश फरार हो गए। घायल को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लेकर गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक का नाम तिलक राज है। 2 महीने से बीमार था पिता तिलक राज-बेटा दानिश जानकारी देते हुए तिलक राज के बेटे दानिश ने कहा-पिता तिलक राज पिछले करीब 2 महीनों से बीमारी के कारण घर पर ही रहते थे। वीरवार की रात करीब 10 बजे वह और मां कमला देवी ते साथ सैर करने के लिए घर बाहर खड़े थे। इसी दौरान उसकी माता कमला देवी घर में चप्पल पहनने के लिए अंदर चली गई और पिता सैर करते हुए घर से कुछ दूरी पर निकल गए। कुछ दूरी पर एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके पेट में चाकू घोंप दिया। पिता तिलक राज का बदमाश सैमसंग का मोबाइल और करीब 1200 रुपए की नगदी छीनकर फरार हो गया। 4 महीने पहले हरियाणा से लुधियाना आया था तिलक राज
मृतक की पत्नी कमला देवी ने कहा- मेरे पति तिलक राज 4 महीने पहले ही हरियाणा से लुधियाना में काम करने आये थे। उसके पति की लुधियाना पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद से वह घर पर ही रहते थे,जबकि उसके तीनों बेटे अलग अलग जगह काम करते है। रात सारे परिवार ने एक साथ खाना खाया जिसके बाद वह अपने पति के साथ सैर करने घर के बाहर निकली। उसके पैरों में चप्पल नहीं थी। वह घर में सिर्फ चप्पल पहनने गई थी कि कुछ दूरी पर एक्टिवा सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और पेट में चाकू घोंप हत्या कर दी। फिलहाल तिलकराज के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज शुक्रवार उसके शव को पुलिस पोस्टमॉर्टम करवाएगी। इस संबंध में थाना मेहरबान के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी मामले की सूचना मिली है। वह अस्पताल में पहुंच मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर करवाई शुरू करने में जुट गए है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *