लुधियाना में स्कूल बस-कार की टक्कर का सच आया सामने:CCTV में कैद हुई कार चालक की लापरवाही, ओवरटेक करते हुआ हादसा

पंजाब के लुधियाना स्थित जगराओं में शनिवार (15 फरवरी) को तहसील रोड पर स्कूल बस और कार की टक्कर में कार चालक की गलती सामने आई है। CCTV फुटेज से सामने आया कि सही साइड और स्पीड से चल रही स्कूल बस को एक कार चालक ने गलत ढंग से ओवरटेक किया। इस दौरान कार पर से चालक का नियंत्रण हटने से हादसा हो गया। घटना हीरा बाग इलाके की है। शुरुआत में कार चालक ने पूरी गलती बस चालक पर मढ़ दी, लेकिन नजदीकी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला को कसूर कार चालक का नजर आया। सीसीटीवी फुटेज को स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सौंप दिया। अमूमन बड़े वाहन की मानी जाती है गलती: पुलिस
ट्रैफिक इंचार्ज कुमार सिंह ने बताया कि आमतौर पर हादसों में बड़े वाहन चालक की गलती मानी जाती है। अब CCTV की फुटेज मिल गई हैं। कार चालक ओवरटेक करता दिख रहा है। कार चालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छोटी सी लापरवाही से स्कूली बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। उन्होंने सभी वाहन चालकों से ओवरटेकिंग न करने की भी अपील की। सभी बसें नियमानुसार चलाई जा रहीं: स्कूल प्रबंधन
स्कूल प्रबंधक कमेटी ने स्पष्ट किया कि उनकी सभी बसें सरकारी नियमों के अनुरूप संचालित होती हैं। हादसाग्रस्त बस का चालक ट्रैफक रूल के मुताबिक बस चला रहा था। बस CNG है और प्रमाणित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *