लुधियाना में स्टूडेंट से रेप:कॉलेज से घर जा रही थी, युवक लिफ्ट देने के बहाने होटल ले गया; आरोपी फरार

लुधियाना में एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज कराई है। घटना जगराओं की है। आरोपी की पहचान गांव लक्खा के हरजोत सिंह के रूप में हुई है।थाना सिटी के एसआई किरणदीप कौर के अनुसार, पीड़िता कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। घटना के दिन आरोपी ने पीड़िता को फोन कर मिलने की बात कही। पीड़िता ने मना कर दिया। इसके बावजूद आरोपी कॉलेज के बाहर पहुंच गया। छुट्टी के समय आरोपी ने पीड़िता को बस स्टैंड तक छोड़ने का झांसा दिया। पीड़िता कार में बैठ गई। आरोपी ने कार को जगराओं के पास एक होटल में रोक दिया। वहां ले जाकर पीड़िता के साथ रेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद थाना सिटी जगराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *