लुधियाना में हादसे में पूर्व फौजी की मौत:ड्यूटी से लौटते समय बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो बेटियों के पिता थे

पंजाब के लुधियाना​ जिले के जगराओं में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण हुए एक सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सिधवा बेट रोड पर गांव रामगढ़ के पास हुआ। गांव ढोलन ​निवासी पूर्व फौजी सतवीर सिंह (45) की मौत हो गई। वे अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सतवीर सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद नकोदर में एक निजी नौकरी कर रहे थे। उनके चाचा परमजीत सिंह ने बताया कि वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए रोजाना बाइक से लगभग 100 से 110 किलोमीटर की यात्रा करते थे। कैसे हुआ हादसा- सिर में चोट लगने से मौत जानकारी के अनुसार, सतवीर सिंह नकोदर से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से जगराओं होते हुए गांव ढोलन लौट रहे थे। रामगढ़ के पास स्काई होटल के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सतवीर सिंह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा घनी धुंध के कारण हुआ। थाना सदर जगराओं के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *