लुधियाना में हुई SKM की बैठक:किसान नेता बूटा सिंह बोले-अनशन पर बैठने से लड़ाई नहीं जीत सकते

पंजाब के लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खिनौरी बार्डर पर अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर भी चर्चा की गई। किसान नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से किसानों से बातचीत करने के लिए गठित की हाई पावर कमेटी से बैठक करने से साफ मना कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि कोर्ट द्वारा गठित कमेटी से बातचीत करने का फैसला महापंचायत में लिया जाएगा। 4 जनवरी को हरियाणा और 9 को पंजाब में होगी महापंचायत लुधियाना में दौ घंटे तक संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक ईसड़ू भवन में हुई जिसमें बैठक के बाद किसान नेताओं ने मीडिया से बातचीत भी की। किसान नेता बूटा सिंह और निर्भय सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की 4 जनवरी शनिवार को हरियाणा के टोहाणा में और 9 जनवरी को पंजाब के मोगा में महा पंचायत होने जा रही है जिसमें कोर्ट की तरफ से गठित कमेटी से मीटिंग करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के मामले को लेकर अगली रणनीति भी तैयार की जाएगी। किसान नेता बोले-हमारे में विचारों का मतभेद हो सकता लेकिन मुद्दे हैं एक जैसे किसान नेता बूटा सिंह ने कहा कि सुनने में आता है कि संयुक्त किसान मोर्चा या फिर कई किसानी दल इकट्ठे नही हैं, वो अलग-अलग है, ऐसी कोई बात नही है, हमारे में विचारों का फर्क जरूर हो सकता है लेकिन किसानी मुद्दे को लेकर हम सभी एकजुट हैं और एकजुटता से ही हम जीत हासिल करते आ रहे है। अब भी मांगों को लेकर जो मोर्चे चल रहे हैं उनमें हम सभी एकजुट हैं। SKM कभी किसानी मुद्दों को लेकर पीछे नहीं हटेगा किसान नेता बूटा सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि किसानी मुद्दों को लेकर SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) कभी पीछे नहीं हटा ना ही हटेगा। किसानों के हित में लड़ाई जारी रहेगी। किसान नेता बोले अनशन से लड़ाई नहीं जीत सकते मीडिया से बात करते किसान नेता बूटा सिंह ने कहा कि अनशन पर बैठने से लडाई नहीं जीत सकते। किसानी एकता ने मोदी को घुटनों पर ला दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *