लुधियाना में होटल के पास दो गुटों के बीच फायरिंग:युवक को लगी गोली, पहले बहस हुई, फिर हमला किया, पुलिस ने इलाका घेरा

लुधियाना में होटल के पास दो गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। घटना खन्ना में रविवार रात करीब 10 बजे ग्रीनलैंड होटल के पास हुई। सरहिंद निवासी निखिल को गोली लगी। घायल निखिल को पहले सिविल अस्पताल खन्ना ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। चश्मदीदों ने बताया कि पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। इसके बाद एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेर लिया। घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस ने दोनों गुटों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *