लुधियाना में 13 साल की बेटी से रेप का मामला:आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार. 4 माह की गर्भवती है नाबालिग, पुलिस कराएगी DNA जांच

पंजाब के लुधियाना में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने ही बलात्कार किया। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का 3 दिन का पुलिस को रिमांड मिला है। आरोपी पीडि़ता का सौतेला पिता है। पुलिस इस केस में अब आरोपी और किशोरी का डीएनए टेस्ट करवाएगी। उसके बाद किशोरी मेडिकल भी करवाया जाएगा। उसकी हालत देखकर कोर्ट फैसला लेगी कि वह बच्चे को जन्म देगी या नहीं। पेट में दर्द होने पर करवाई जांच तो हुआ खुलासा पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी को पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। इसके चलते उन्होंने चेकअप करवाया। जांच में पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। पूछताछ करने पर पीड़िता ने मां को बताया कि करीब 4 महीने पहले उसके पिता आरोपी उसे अपनी फैक्ट्री में ले गया था, जहां उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 4 महीने की गर्भवती मिली
पीड़िता की मां के अनुसार बेटी के पिता ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। इसके कारण वह अब 4 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 9 वर्ष पहले हुई महिला से शादी ASI सुलख्न सिंह ने बताया कि आरोपी किशोरी का सौतेला पिता है। 9 साल पहले उसने किशोरी की मां से शादी की है। किशोरी की मां के पहले पति से दो बेटियां है, जिनकी आयु 13 साल और 16 साल है। आरोपी 13 साल वाली किशोरी को अपने साथ फैक्ट्री में यह कहकर ले जाता था कि वह उसे चाय-पानी बनाकर दे देगी। लेकिन वह वहां उसे ले जाकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। किशोरी के पेट में जब दर्द होने लगा तो उसकी मां को पहले शक हुआ कि शायद कच्चे चावल आदि खाने के कारण उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसने जब डॉक्टर से चैक करवाया तो किशोरी गर्भवती पाई गई। किशोरी ने अपनी मां को सौतेले पिता की गंदी करतूत बताई। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 3 में मामला दर्ज करवाया। आरोपी पति की पहली पत्नी भी है। उससे भी उसके दो बच्चे है। पीड़ित बच्ची के पास भी आरोपी से दो बच्चे एक 3 साल की लड़की और 5 साल का लड़का है। आरोपी का पुलिस ने 3 दिन का रिमांड लिया है। पुलिस इस केस में अब डीएनए करवाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *