पंजाब के लुधियाना में कल CM भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे है। फिरोजपुर रोड पर वह होटल किंग्स विल्ला में प्रदेश लीडरशिप के साथ उप-चुनाव को लेकर मीटिंग करेंगे। मीटिंग करीब 2 से 3 घंटे तक चलेगी। 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल घुमार मंडी में नशों के खिलाफ रैली भी करेंगे। रैली के बाद वह इंडोर स्टेडियम में छात्रों के साथ मिलनी करेंगे। 3 अप्रैल को ITI कालेज में नई मशीनों को देखेगे। AAP सांसद अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि कल मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल और प्रदेश की पूरी लीडरशिप शहर में होगी। 2 अप्रैल को नशों के खिलाफ घुमार मंडी में रैली भी की जाएगी।
अरोड़ा ने कहा कि उम्मीद है कि मई महीने में उप-चुनाव हो सकते है। चुनाव आयोग जल्द तारिख का ऐलान करेंगे। अरोड़ा ने कहा कि विकास के मुद्दों को लेकर वह लोगों के बीच जा रहे है। लोगों का आप सरकार को समर्थन भी मिल रहा है। चुनाव दौरान जो लोग माहौल खराब करने वाले है उन पर पहले से ही प्रशासन की नजर है क्योंकि इस तरह के लोग किसी राजनीति पार्टी के नहीं होते।


