लुधियाना में 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग:इलैक्ट्रिक की दुकान में लाखों का सामान जला, दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची

पंजाब के लुधियाना में किताब बाजार इलाके में रविवार देर शाम एक 3-4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में बनी एक बिजली की दुकान में लगी इस आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में लाखों रुपए का इलैक्ट्रिक का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक को पड़ोसियों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। बंद दुकान में लगी आग
रविवार देर शाम एक जालंधर के किताब बाजार में एक बिल्डिंग में इलैक्ट्रिक की बंद दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर गए थे। लोगों को दुकान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। दुकान मालिक ने बताया कि बिल्डिंग में बड़ी संख्या में सामान रखा हुआ है। दुकान में भी इलैक्ट्रिक का पूरा सामान भरा हुआ है। स्विच, प्लास्टिक के बोर्ड, पंखे, बल्ब, वायर और झूमर जैसी सामग्री दुकान के अंदर है। इलैक्ट्रिक का सामान होने की वजह से आग कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग में फैल गई। पूरी बिल्डिंग में फैल गया धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि पूरी बिल्डिंग के साथ मोहल्ले में भी धुआं फैल गया। बिल्डिंग के पास वाली दुकानों में भी भगदड़ की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 4 दमकल की गाड़ी दोबारा पहुंची आसपास के लोगों ने कहा कि आग लगने के बाद दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन आग फिर भी नहीं बुझ सकी। इसके बाद 4 और गाड़ियों को बुलाया गया। अब दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *