लुधियाना में 4 नशा तस्कर गिरफ्तार:कार से हेरोइन सप्लाई कर रहे थे, ग्राहक का इंतजार करते पकड़े

लुधियाना में पुलिस ने 4 नशा तस्करों को पकड़ा है। यह कार्रवाई जगराओं पुलिस ने की है। आरोपियों के पास से हेरोइन बरामद हुई है। थाना हठूर के एएसआई कुलवंत सिंह के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि डल्ला गांव से डागिया गांव के बीच नहर के कच्चे रास्ते पर एक क्रेटा कार में कुछ लोग ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। आरोपियों और कार की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में हरमनजोत सिंह उर्फ ज्योती (गांव देहड़का), जसवीर सिंह उर्फ जस्सा (गांव भिड़र कलां, मोगा), जगदीप सिंह उर्फ लॉडी और जगतार सिंह (गांव भम्मीपुरा) शामिल हैं। दो पर पहले से मामले दर्ज
जांच में पता चला है कि हरमनजोत सिंह और जगदीप सिंह पर पहले भी मामले दर्ज हैं। ये दोनों लंबे समय से नशा तस्करी में शामिल हैं। जोकि मोगा एरिया से आकर जगराओं के गांवों में नशे की सप्लाई करते है। आरोपी जगदीप सिंह और जगतार सिंह इनसे हेरोइन लेकर आगे गांव में नशा बेचते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया है। पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच में और बड़े तस्करों के नाम सामने आएंगे। पुलिस आरोपियों के मोबाइल भी खंगाल रही है। ताकि आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *