लुधियाना में 40 तोले सोने-हीरे चोरी का मामला:नेपाली नौकरानी की तस्वीर और ह्यूमन इंटेलिजेंस के सहारे पुलिस,नेपाल बार्डर पर तैनात टीमें

पंजाब के लुधियाना के पॉश एरिया सराभा नगर में फर्नीचर कारोबारी के घर से 40 तोले सोना लेकर भागते हुए नौकरानी CCTV में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस के पास नौकरानी को पकड़ने का एक सहारा उसकी तस्वीर और ह्यूमन इंटेलिजेंस ही है। पुलिस कई सार्वजनिक स्थलों और नेपाली कम्यूनिटी में आरोपी महिला की तस्वीर दिखाकर उसकी असल पहचान करने में जुटी है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पुलिस ने पंजाब सहित आस-पास के कई राज्यों को अलर्ट भी भेजा हुई है ताकि आरोपी महिला द्वारा स्टेट बार्डर क्रास करने से पहले पकड़ा जा सके। यह भी सूचना है कि पुलिस टीमें नेपाल बार्डर पर भी तैनात है ताकि नेपाल भाग रही महिला को समय रहते उसके पति और भाई सहित काबू किया जा सके। आरोपी नेपाली नौकरानी की अभी पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुई। वह करीब 15 दिन पहले ही नौकरी पर रखी गई थी। CCTV कैमरे में कैद हुई आरोपी नौकरानी घर से कुछ दूरी पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। नौकरानी के साथ उसका पति व भाई भी जाते हुए दिख रहे हैं। सराभा नगर निवासी फर्नीचर कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर पांच में नेपाली मूल की नौकरानी पार्वती व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नौकरानी ने ड्राइवर को चाय में दी नींद की गोली अब तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि रात को ड्राइवर ने नौकरानी को चाय बनाने के लिए कहा। नौकरानी ने चाय बनाई और उसमें नींद की गोली मिला दी। ड्राइवर ने चाय पी और कुछ देर बाद उसे नींद आने लगी तो वो सो गया। उसके बाद नौकरानी ने अपने पति व भाई को बुलाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद आरोपियों के नेपाल जाने का शक पुलिस को शक है कि नौकरानी व उसके साथी चोरी करने के बाद नेपाल भाग गए ताकि वो पकड़े न जाएं। पुलिस का कहना है कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली तो उन्होंने तुरंत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस को सूचित कर दिया ताकि वो बॉर्डर पार न कर सकें। बर्थ डे पार्टी पर गया था परिवार, रखवाली के लिए बुलाया था परिवार को बर्थ डे पार्टी में जाना था इसलिए उन्होंने ड्राइवर बबलू व नौकरानी पार्वती को घर पर रखवाली के लिए बुलाया था। परिवार दोनों को कहकर गया था कि घर का ख्याल रखना। ड्राइवर बबलू लंबे समय से परिवार के साथ काम कर रहा था तो उस पर उन्हें विश्वास था। काम करते हुए नौकरानी ने तिजोरी का पता कर दिया था परिवार ने 26 दिसंबर को पार्वती को काम पर रखा। उसे किसी अन्य के जरिए रखा था। पार्वती ने पिछले दिनों में पता कर दिया था कि घर में तिजोरी किस कमरे में है। पति व भाई को तैयार रहने के लिए कहा था जानकारी के मुताबिक नौकरानी को जब मालिक ने कहा कि उसे रात को आज उनके घर पर ही रहना है तो नौकरानी ने अपने पति व भाई को तैयार रहने के लिए कहा। घर से जैसे ही मालिक बाहर गए तो उसने फोन करके अपने पति व भाई को बाहर आने के लिए कह दिया। ड्राइवर को बेहोश करने के बाद वो दोनों भी अंदर घुसे और तिजोरी तोड़कर गहने ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *