लुधियाना में 8वीं कक्षा की स्टूडेंट से रेप:2 महीने तक बनी शिकार, भागकर बचाई जान, मां की सहेली व उसके पति पर एफआईआर

लुधियाना में एक 8वीं कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता से दो महीने तक अपना शिकार बनाया। जब घर के मालिक विदेश गए, तो पीड़िता भागकर अपनी बहन के घर पहुंची और अपनी सारी कहानी बहन को बताई। पुलिस ने मामले की शिकायत आने पर मां की सहेली और उसके पति पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुशील और उसकी पत्नी नैना के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 65 (1), धारा 61 (2), और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 17 के तहत केस दर्ज किया है। जबकि दोनों फरार है। अप्रैल मां ने छोड़ा था सहेली के घर पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि अप्रैल महीने में उसकी माता किसी जरूरी काम से शहर के बाहर गई थीं। मां ने उसे अपनी सहेली नैना के घर छोड़ दिया था। लड़की ने पुलिस को बताया कि अप्रैल महीने की शुरुआत में एक अज्ञात व्यक्ति नैना के घर आया और उसने रेप की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने उसे डराना शुरू कर दिया। आरोपी के साथ नैना और उसके पति सुशील की सहमति थी। 25 जून काे लड़की बहन के घर पहुंची लड़की ने बताया कि पांच दिन बाद एक और अज्ञात व्यक्ति घर पर आया और उसने भी शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का कहना है कि एक-दो दिन बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। आरोपियों ने पीड़िता को घर में ही नजरबंद कर दिया था। 25 जून को नैना और सुशील विदेश गए, तो पीड़िता भागकर अपनी बहन के घर पहुंची। पुलिस ने सुशील और नैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *