लुधियाना में AAP विधायक की आतंकी पन्नू को चेतावनी:कुलवंत बोले-अंबेडकर को नमन करने बंदूक लेकर आया हूं ; जो निरादर करने आएगा स्ट्रेचर पर जाएगा

पंजाब के लुधियाना में आगामी उप-चुनाव को लेकर नेताओं ने मुद्दे भुनाने शुरू कर दिए हैं। आतंकी पन्नू की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने पर दी गई धमकी के बीच हलका आत्म नगर से आम आदमी पार्टी (AAP ) के MLA का वीडियो सामने आया है। इसमें MLA कुलवंत सिंह सिद्धू कह रहे हैं कि मैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आगे नतमस्तक होने के लिए बंदूक लेकर आया हूं। बाबा साहेब का निरादर करने की धमकी देने वाले अगर यहां तक चलकर आएंगे तो स्ट्रेचर पर ही जाएंगे। शरारती लोग माहौल कर रहे खराब
कुलवंत सिद्धू ने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव को नमन किया है। उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं। कुछ शरारती लोग हैं जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में से एक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी है। पंजाबियों की छाती में बहुत जान है
आज पन्नू को चेतावनी देते हैं कि पंजाबियों की छाती में बहुत जान है। अपने मन में किसी तरह का वहम ना पाले। कुलवंत ने कहा कि मैं बाबा अंबेडकर का बेटा हूं। मैं आज इसीलिए बंदूक लेकर यहां आया हूं कि जिन शरारती लोगों ने धमकी दी है कि बाबा साहेब की प्रतिमा का निरादर करेंगे, वे आ जाएं। बाबा साहेब का आदर करने वाले सभी उनकी प्रतिमा की रक्षा के लिए पहरा दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *