लुधियाना में ASI की पत्नी से झपटमारी,VIDEO:बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने छीना पर्स,सीसीटीवी में आरोपी कैद

पंजाब के लुधियाना के कस्बा जगराओं में एक पुलिस अधिकारी की पत्नी से पर्स छीनने का मामला सामने आया है। पर्स शनिवार देर शाम लुटेरों ने छीना था लेकिन उसकी सीसीटीवी 1 दिन बाद सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने झपटमारी की इस घटना को अंजाम देकर फरार होते हुए भी सीसीटीवी में नजर आ रहे है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया और आरोपियों की पहचान भी कर ली है। पुलिस ने काउंके कलां निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा और नवप्रीत सिंह उर्फ लबी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। बेटी के साथ खरीददारी करने जा रही थी महिला यह घटना उस समय हुई जब सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात एएसआई हरजीत सिंह की पत्नी करमजीत कौर अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर खरीदारी के लिए जा रही थीं। शेरपुरा रोड पर पीछे से आए बिना नंबर वाली बाइक सवारों ने पीछे बैठी करमजीत कौर का पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। काफी देर से महिला का पीछा कर रहे थे बाइक सवार थाना सिटी के एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने शेरपुरा रोड, लाजपत राय रोड और डिस्पोजल रोड के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखा कि दोनों आरोपी महिला का काफी देर से पीछा कर रहे थे। पर्स में थे 25 हजार, मोबाइल और कागजात भीड़भाड़ के कारण कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने मौका देखकर पर्स छीना और तेज रफ्तार बाइक पर भाग निकले। फुटेज में दोनों लुटेरों के चेहरे ढके हुए थे। पर्स में 20-25 हजार की नगदी व दो मोबाइल के अलावा अन्य कागज पत्र थे। स्थानीय लोगों ने इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आम नागरिकों की लूट की शिकायतों में पुलिस आरोपियों की पहचान करना तो दूर पुलिस मामला दर्ज तक नहीं करती, जबकि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। इससे पुलिस के कथित भेदभावपूर्ण रवैये अपनाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि दोनों लुटेरों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *