लुधियाना में ASI की लात टूटी:बाइक सवार युवकों ने नाकाबंदी पर भगाई मोटरसाईकल,300 मीटर तक घसीटा

पंजाब के लुधियाना में शिंगार सिनेमा रोड पुलिस चौकी धर्मपुरा के बाहर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। बाइक सवार 2 युवकों को पुलिस कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया। बदमाश बाइक सवार ने बाइक भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस कर्मचारी का के करियर को पड़ गया। करीब 300 मीटर तक पुलिस कर्मचारियों को बाइक सेवार युवक घसीट कर ले गए। घायल पुलिस कर्मचारियों की पहचान ASI सुलखन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एएसआई सुलखन सिंह ने कहा आज शाम को उसने पुलिस चौकी धरमपुरा के बाहर नाकाबंदी की हुई थी। बाइक सवार युवकों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी जिस कारण उसने उन्हें रुकने का इशारा किया। 300 मीटर तक पुलिस कर्मी को घसीटा ASI सुलखन सिंह ने कहा कि युवकों ने बाइक भगाई तो उसका हाथ बाइक सवारों के बाइक करियर को पड़ गया। करीब 300 मीटर तक बदमाश उसे घसीट कर ले गए। चोट लगने के बाद उसे कोई होश नहीं रही। उसके अन्य पुलिस कर्मचारी साथियों ने उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच में ड्यूटी है इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *