लुधियाना में ATM से छेड़छाड़ करने वाला गैंग काबू:लोहे की पती लगाकर लोगों को थे ठगते,ट्रेप लगा जनता ने शटर गिरा दबोचे

पंजाब के लुधियाना में ATM से छेड़छाड़ करने वाले गैंग को लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए दबोच लिया। ठग ATM के अंदर घुस कर लोहे की पती लगा कर पैसे निकलवाने गए लेकिन ATM के बाहर खड़े लोगों ने ATM का शटर गिरा कर उन्हें पुलिस को पकड़वा दिया। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जालंधर के कस्बा नूर महल के रहने वाले है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी में हुआ खुलासा पुलिस को जानकारी देते हुए विपन चंदर ने बताया कि दियास स्कूल ताजपुर रोड पर एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह ATM में पैसे निकलवाने गया था लेकिन ATM से पैसे नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने ATM के अंदर जाकर चैकिंग की तो ATM मशीन की जिस जगह पैसे बाहर आते है उस जगह पर एक लोहे की पती लगाई हुई थी। उस पती को जब ग्राहक ने हटाया तो उसका 1 हजार रुपए बाहर आ गया। ATM की सीसीटीवी फूटेज चैक की तो पता चला कि दो व्यक्ति ATM मशीन पर पती चिपकाते कैद हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी अलर्ट हो गए। लोगों ने ATM की निगरानी कर काबू किया इलाका निवासी कुलदीप सिंह द्वारा ATM की निगरानी की गई। कुछ देर बाद दो व्यक्ति और 1 महिला ATM मशीन के नजदीक आए। एक व्यक्ति और महिला ATM मशीन वाले कमरे में चले गए। एक व्यक्ति ATM के बाहर खड़ा रहा। इस दौरान सभी लोगों ने ATM मशीन का शटर गिरा दिया। शटर बंद होने पर शोर मचाते रहे नौसरबाज नौसरबाज काफी देर अंदर शोर मचाते रहे। इतने में पुलिस को सूचित किया। बाहर खड़े नौसरबाजों के साथी को भी लोगों ने दबोच लिया। तीनों आरोपियों से पुलिस को एक लाल रंग की टेर, एक ATM कार्ड और लोहे की पती बरामद हुई। एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राम चंद, संजू और ममता निवासी नूर महल जिला जालंधर के रुप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *