लुधियाना में EV-चार्जिंग स्टेशन लगाने को निगम की मंजूरी:PPP मोड पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन व बैटरी स्वैप प्वाइंट्स

लुधियाना में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ई-व्हीकल को बढ़ावा दे रहा है। नगर निगम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर शहर में EV चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैप पॉइंट्स स्थापित करने जा रहा है। नगर निगम हाउस इस प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है। जल्दी ही नगर निगम अब इसके लिए प्राइवेट कंपनी हायर करेगा। नगर निगम ने केंद्र सरकार के ग्रीन मोबिलिटी मिशन, PM e-Drive स्कीम, पंजाब EV पॉलिसी 2022 और मिनिस्ट्री ऑफ पावर की गाइडलाइंस के अनुसार तैयार की है। शहर में EV-चार्जिंग स्टेशन व बैटरी स्वैप प्वाइंट्स लगने से 40 हजार से अधिक ईवी को फायदा मिलेगा। EV चार्जिंग स्टेशन के बगैर शहर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिस्टम को लागू करना संभव नहीं है। नगर निगम का तर्क है कि शहर में टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, कार व कॉमर्शियल व्हीकल की संख्या बढ़ाने के लिए EV चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैप पॉइंट्स स्थापित करने जरूरी हैं। नगर निगम इसके लिए किसी निजी कंपनी के साथ करार करेगा। निजी कंपनी ही चार्जिंग स्टेशन ऑपरेट करेगी। नगर निगम उन्हें सिर्फ जगह उपलब्ध करवाएगा। प्रदूषण कम करना लक्ष्य लुधियाना जैसे औद्योगिक शहर में वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन गंभीर समस्या है। EV की एंट्री के बाद लुधियाना की सड़कों से डीजल ऑटो लगभग गायब हो गए हैं। टू-व्हीलर में भी तेजी से ईवी की गिनती बढ़ रही है। ईवी चार्जिंग स्टेशन लगने के बाद लोग ज्यादा ईवी खरीदेंगे और शहर में प्रदूषण की मात्रा कम होती जाएगी। रेंज एंग्जाइटी होगी खत्म ईवी चलाने वाले अक्सर इसी बात से परेशान रहते हैं कि कहीं उनके व्हीकल की चार्जिंग खत्म न हो जाए। ईवी चालक लगातार व्हीकल की चार्जिंग को लेकर रेंज एंग्जाइटी में रहता है। नगर निगम लुधियाना शहर में EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से लोगों की रेंज एंग्जाइटी खत्म हो जाएगी। कंपनी साइट्स की पहचान करेगी ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए कंपनी साइट की पहचान के लिए सर्वे करेगी। कंपनी ही चार्जिंग स्टेशन के लिए सिविल और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। कंपनी पावर कनेक्शन और लोड की मंजूरी लेगी। इसमें नगर निगम कंपनी अधिकारियों को कनेक्शन दिलाने में मदद करेगा। स्टेशन के संचालन व उसके रखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी की रहेगी। नगर निगम कंपनी को देगा ये सुविधाएं नगर निगम लुधियाना इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को जरूरी अनुमति दिलाने के साथ चिह्नित जगह उपलब्ध करवाएगा और पावर कॉम के अफसरों से उनका तालमेल करवाएगा ताकि उन्हें बिजली कनेक्शन लेने में कोई परेशानी न हो। रेगा कंपनी से निगम प्रति यूनिट 1 रुपए चार्ज करेगा नगर निगम कंपनी से प्रति यूनिट एक रुपए चार्ज करेगी। प्रत्येक EV चार्जिंग स्टेशन पर खपत हुई बिजली पर ₹1 प्रति यूनिट (kWh) नगर निगम को मिलेगा। यदि किसी स्थान पर 3 से अधिक चार्जिंग स्टेशन लगाए जाते हैं, तो ₹2000 प्रति स्टेशन प्रति माह अतिरिक्त शुल्क नगर निगम को देना होगा। चार्जिंग स्टेशन पर लगने वाले विज्ञापन की कमाई भी आधी निगम को देनी होगी। शहर के लिए क्या होंगे फायदे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *