लुधियाना में GST की दबिश:गुप्ता मोबाइल कैफे पर चैकिंग, टेक्स चोरी करने का है मामला

पंजाब के लुधियाना में आज घंटा घर नजदीक माता रानी चौक पर गुप्ता मोबाइल कैफे पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। जीएसटी विभाग की टीम आते ही बाजार के कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। फिलहाल अधिकारी अभी किसी को दुकान के अंदर जाने नहीं दे रहे है। स्टाक की अधिकारी कर रहे जांच दुकानदार की बिल बुक आदि चैक की जा रही है। दुकान में जो स्टाक पड़ा है उसे लेकर भी जांच की जा रही है। कुछ कागजात अधिकारियों ने कब्जे में लिए है। पता चला है कि जीएसटी बिल चोरी का मामला है। अधिकारियों के संज्ञान में ये मामला आया था कि माता रानी चौक पर कई दुकानदार ऐसे है जो जीएसटी की चोरी करते है। इस कारण आज पुलिस टीम की मौजूदगी में अधिकारियों ने छापामारी की है। छापामारी कितने समय तक चलती है यह अभी पता नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शॉप मालिक द्वारा आईफोन सेल करने को लेकर घोटाला किया जा रहा है। जिसके चलते पहले भी जीएसटी विभाग जांच कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *