लुधियाना में MCL कृष्ण अस्पताल रोड का विवाद:सड़क को कॉमर्शियल क्षेत्र घोषित करने से लोग नाराज,लिखा-मुख्य सचिव को लेटर

लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके के लोगों ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और निगम की कार्यशैली पर निराशा जताई है। नगर निगम (MCL) की 26 दिसंबर को होने वाली जनरल हाउस की बैठक में कृष्ण अस्पताल रोड-पोस्ट ऑफिस से लेकर दुगरी रोड को कॉमर्शियल क्षेत्र के रूप में पुन: वर्गीकृत करने के प्रस्ताव ने मॉडल टाउन के लोगों में रोष पैदा कर दिया है। सूत्रों से पुष्टि हुई है कि विवादास्पद प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में शामिल है। अपने शांत आवासीय क्षेत्र को एक हलचल भरे “कॉमर्शियल केंद्र” में बदलने की आशंका से आक्रोशित निवासियों ने एकजुट होकर विरोध किया है। लोगों ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखा लोगों ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमे लोगों ने उनके तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि इस तथाकथित गलत और विनाशकारी कदम को रोका जा सके। अपने पत्र में-जिसकी प्रतियां पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्थानीय सरकार विभाग और लुधियाना के कमिश्नर को भी भेजी गई हैं। मॉडल टाउन के निवासियों ने सिविक बाडी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने निगम पर एक सुनियोजित योजना के माध्यम से अवैध कॉमर्शियल​​​​​​​ गतिविधियों के अपराधियों को एक तरह से इस सड़क को कॉमर्शियल घोषित करके खुश करने का आरोप लगाया है। लोग मनमाने ढंग से और व्यवस्थित रूप से मॉडल टाउन की आवासीय सड़कों को कॉमर्शियल​​​​​​​ क्षेत्रों में बदल रहे है। इलाके के अधिकांश लोगों ने कहा कि नगर निगम की अवैध कॉमर्शियल​​​​​​​ गतिविधि और हो रहे धड़ल्ले से निर्माणों ने पूरी तरह से आवासीय सड़कों को कॉमर्शियल​​​​​​​ बना दिया है। ये इलाका कभी एक शांत आवासीय क्षेत्र था लेकिन यह इलाका अब अराजकता से घिरा हुआ है। यहां ट्रैफिक जाम होते है। अपराध होता है। पहले भी मॉडल टाउन का कुछ हिस्सा कॉमर्शियल​​​​​​​ गतिविधि में बदला लोगों ने खुलासा किया कि MCL ने पहले भी मॉडल टाउन में अवैध कॉमर्शियल​​​​​​​ गतिविधि को आवासीय से कॉमर्शियल​​​​​​​ में बदल दिया था। जिसका एक स्पष्ट उदाहरण चत्तर सिंह पार्क से त्रिकोना पार्क, मिंट गुमरी चौक से गुलाटी चौक और गुलाटी चौक से दुगरी रोड तक की सड़क को कॉमर्शियल​​​​​​​ गतिविधि घोषित करना था। लोगों ने दुख जताते हुए कहा कि अब नगर निगम द्वारा कृष्ण अस्पताल रोड पर हुए अवैध कॉमर्शियल​​​​​​​ गतिविधि ​​​​​​​गतिविधि को लीगल करने के लिए इसी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं दो सहन नहीं होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *