लुधियाना में MLA भोला ग्रेवाल के पिता की अंतिम अरदास:विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दी सांत्वना

लुधियाना पूर्वी हलके के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के पिता बलबीर सिंह ग्रेवाल की अंतिम अरदास में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा समेत अलग अलग क्षेत्रों के विधायक उनके पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ग्रेवाल परिवार की तरफ से पुण्य आत्मा के निमित्त रखे श्री अखंड साहिब पाठ का भोग डाला गया। इस मौके पर कीर्तनी जत्थे व संगत ने मिलकर ने कीर्तन किया। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने ग्रेवाल परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की विधायक दलजीत ग्रेवाल के पिता की अंतिम अरदास में विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल, पूर्व विधायक व कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़, भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान, पूर्व विधायक सुरिंदर डावर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। विधायक कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल के पिता बलबीर सिंह ग्रेवाल का निधन हो गया था। आज उनकी अंतिम अरदास में शामिल होकर दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की। विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि परिवार से पिता का बिछड़ना एक बड़ा दुख होता है। उन्होंने विधायक भोला ग्रेवाल व उनके परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। यहां देखें फोटो…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *