लुधियाना मॉडल टाउन में लायलपुर स्वीट्स में चोरी वीडियो:बाइक सवार बदमाशों ने डंडे से तोड़ा शटर, गल्ले से नकदी ले उड़े

लुधियाना के सबसे सुरक्षित और पॉश माने जाने वाले मॉडल टाउन इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। जहाँ शुक्रवार सुबह बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने मशहूर मिठाई की दुकान लायलपुर स्वीट्स को अपना निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे महज कुछ ही मिनटों में गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सुबह 7 बजे चला पता दुकान के मालिक कपिल खरबंदा ने बताया कि रोज की तरह दुकान सुबह खुलने वाली थी। करीब 7 बजे उनके वर्कर का फोन आया जिसने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और सामने का कांच बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही कपिल खरबंदा मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो काउंटर के पास रखा गल्ला टूटा हुआ था और उसमें रखी 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी। CCTV फुटेज: पल्सर बाइक पर आए थे दो शातिर चोर घटना के बाद जब CCTV फुटेज खंगाली गई तो फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर रुकते हैं। एक चोर के हाथ में लकड़ी का भारी डंडा था। जिसे शटर को ऊपर की ओर झटका दिया और कांच तोड़कर नीचे से दुकान के भीतर घुस गया। अंदर घुसते ही चोर सीधा काउंटर की तरफ गया गल्ला तोड़ा और कैश समेटकर बाहर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने क्या कहा पुलिस प्रशासन थाना मॉडल टाउन ने कहा हमने मौके का मुआयना कर लिया है। CCTV में दो संदिग्ध पल्सर बाइक पर नजर आ रहे हैं। इलाके के अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *