लुधियाना रेलवे स्टेशन से बच्चे का अपहरण:मां बोली-बुकिंग खिड़की के पास सोई थी; जागने पर नहीं मिला, यूपी के रहने वाले

पंजाब के लुधियाना में रेलवे स्टेशन से बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। महिला बच्चे को लेकर बुकिंग खिड़की के पास सो रही थी। सुबह जब वह जागी तो उसका बेटा वहां नहीं था। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग इक्कट्ठे हो गए। लोगों ने तुरंत थाना जीआरपी की पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस को जानकारी देते हुए महिला लालती देवी ने कहा कि वह गांव पलिया बुजुर्ग जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। लालती देवी मुताबिक वह अपने दो बच्चे राज सिंह और संस्कार सिंह के साथ ट्रेन के जरिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रात ज्यादा हो गई थी जिस कारण वह बुकिंग खिड़की के नजदीक खुले आसमान के नीचे बिस्तर लगाकर सो गई। उसके पास ही एक महिला और पुरुष भी सो रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जब वह उठी तो उसका 2 साल का बेटा राज बिस्तर में नहीं था। उसे शक है कि पास लेटी महिला और पुरुष ने उसके बच्चे को अगवा किया है। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी खंगाल रहे जल्द बच्चा करेंगे बरामद- SHO मामले की जानकारी देते हुए GRP के SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। बच्चे को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *