लुधियाना सड़क हादसे में 2 लोग घायल:हालत गंभीर; कार ने रेहड़ियों को टक्कर मारी, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा

लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कार ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी बेर व गन्ने के जूस की रेहड़ियों से जा टकराया। यह हादसा उस समय हुआ जब कार दिल्ली से जगराओं की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार के साथ-साथ रेहड़ियों पर खड़े लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान निर्मल (निवासी रायकोट) और अरुण (निवासी मुजफ्फरनगर, हाल गांव गुडे) के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वाहन का संतुलन बिगड़ना ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *