लुधियाना सब्जी मंडी में किसान भाइयों पर हमला:गुंडा टैक्स का खेल,साइकिल-पैदल चलने वालों से भी वसूली आज करेगे किसान आंदोलन

लुधियाना के बहदुरके रोड नजदीक दाना मंडी में मुख्य सब्जी मंडी अब किसानों के लिए अखाड़ा बनती जा रही है। मंडी में सरेआम चल रही गुंडा टैक्स की वसूली और किसानों के साथ हुई मारपीट ने माहौल गरमा दिया है। किसान नेता दिलबाग सिंह की अगुवाई में आज किसानों ने प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों और पार्किंग मुलाजिमों के खिलाफ मोर्चा खोल का दावा कर दिया है। साग लेकर आए किसानों को लहूलुहान किया किसान नेता दिलबाग सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते कल कुछ किसान भाई मंडी में साग बेचने के लिए लेकर आए थे। पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे मुलाजिमों ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि बेरहमी से मारपीट भी की। उनकी और से बताया गया कि हमारे किसान भाइयों पर कृपाण से हमला किया गया है। वे बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका इलाज सिविल अस्पताल में कराया गया है। हमने मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है मंडी में ‘पर्ची माफिया’ का खेल: साइकिल और पैदल भी नहीं सुरक्षित किसानों का आरोप है कि मंडी में लंबे समय से ओवरचार्जिंग का खेल चल रहा है। हद तो तब हो गई जब साइकिल सवारों और पैदल चलने वाले मजदूरों से भी जबरन पर्ची काट कर पैसे वसूले जा रहे हैं। किसानों ने सवाल उठाया कि जब मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि किसानों से कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा सकता तो फिर ये वसूली भाई किसके दम पर गुंडागर्दी कर रहे हैं? आज होगी सर्जिकल स्ट्राइक सामने आएगा सच मामला बढ़ता देख किसान यूनियन ने आज मंडी में धावा बोलने (रेड करने) का फैसला किया है। किसान नेताओं का कहना है कि वे आज मौके पर जाकर देखेंगे कि ये पर्ची काटने वाले लोग कौन हैं और इन्हें किसका शह मिली हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *